कोलंबिया विश्वविद्यालय
कोलंबिया विश्वविद्यालय 1754 में न्यूयार्क (सयुंक्त राज्य अमेरिका) शहर में स्थापित किया गया था l कोलंबिया न्यूयॉर्क में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान और सयुंक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा का पांचवां सबसे पुराना संस्थान है l यह नौ औपनिवेशिक कॉलेजों में एक है जिसे स्वतंत्रता की घोषण से पहले स्थापित किया गया था l इस विश्वविद्यालय को दुनिया के शीर्ष दस विश्वविद्यालय में से कई प्रमुख शिक्षा प्रकाशनों द्वारा स्थान दिया गया है l
पूर्व नाम - किंग्स कॉलेज l (1754 - 1784)
वर्तमान नाम - कोलंबिया विश्वविद्यालय l
सिद्धांत - लुमेन में तू विडियोबीम लुमेन l (लैटिन भाषा)
आदर्श वाक्य - तेरे प्रकाश में हम प्रकाश देखेंगे l
स्थापना - 25 मई 1754 l
अध्यक्ष - ली बोलींगर l
उपाध्यक्ष - चॅन हेनरी फाटस्वर्थ l
शैक्षणिक
कर्मचारी वृदं - 3,999 l
कुल छात्रः - 33,032 l
स्नातक के नीचे
छात्रः - 8931 l
स्नातकोत्तर छात्रः - 24,101 l
स्थान - न्यूयार्क शहर, सयुंक्त राज्य अमेरिका l
कैंपस - कुल 299 एकड़ l
वेबसाइट - columbia.edu l
ग्रेट ब्रिटेन के जॉर्ज द्वितीय के शाही चार्टर द्वारा कोलंबिया को किंग्स कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था l बाद में अमेरिका क्रांति के बाद इसका नाम बदलकर कोलंबिया कॉलेज कर दिया गया था l कोलंबिया के वैज्ञानिकों और विद्वानों ने अनेक क्षेत्रों में सफलता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वह इस प्रकार है कि मस्तिष्क कंप्युटर इंटरफेस, लेजर, परमाणु इत्यादि l कोलंबिया विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग को 33 नोबेल पुरूस्कार विजेताओं के साथ पूर्व छात्रों, संकाय या अनुसंधान कर्मचारियों के रूप में संबद्ध किया गया है जो एम आई टी और हार्वर्ड के पीछे किसी भी अमेरिकी संस्थान का तीसरा सबसे बड़ा संस्थान है l इसके अलावा फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 22 नोबेल विजेताओं को कोलंबिया के साथ संबद्ध किय गाय है जो किसी भी अमेरिकी संस्थान का तीसरा सबसे अधिक है l
विश्वविद्यालय के शोध प्रयासों में लामेंट डोहर्टी अर्थ ऑब्जर्वेटरी, गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज और आईबीएम जैसे प्रोद्योगिकी फर्म के साथ प्रयोगशालाएं शामिल हैं यह सयुंक्त राज्य के बाहर अनुसंधान केंद्रों को बनाए रखता है जिसे कोलंबिया ग्लोबल सेंटर के रूप में जाना जाता है l
कैंपस l
न्यूयॉर्क पत्रिका के अनुसार कोलंबिया विश्वविद्यालय कैथोलिक चर्च के बाद न्यूयार्क में दूसरा सबसे बड़ा कैंपस है l
मोरनिंगसाइड हाइट्स l
यह कोलंबिया विश्वविद्यालय के कैंपस का एक हिस्सा है l जिसे मोरनिंगसाइड हाइट्स के नाम से जाना जाता है l इस परिसर को आर्किटेक्ट मैककेम और मीड एंड व्हाइट द्वारा बकिस्-आर्ट्स योजना सिद्धांतो के साथ डिजाइन किया गया था l मोरनिंगसाइड हाइट्स में कोलंबिया का मुख्य परिसर छः से अधिक शहर, ब्लॉक या 32 एकड में बसा है l विश्वविद्यालय के पास मोरनिंगसाइड हाइट्स, हाउसिंग फैकल्टी, ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और स्टाफ के 7800 से अधिक अपार्टमेंट है l
बटलर लाइब्रेरी l
बटलर लाइब्रेरी निकोलस मुर्रे बटलर के नाम से जानी जाती है l कोलंबिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रणाली में सबसे बड़ा एकल पुस्तकालय है l और परिसर में सबसे बड़ा इमारतों में से एक है l
कोलंबिया विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय पूर्व छात्रों :-
इस प्रकार कोलंबिया विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण संस्था है जिस में कई छात्रों ने शिक्षा हासिल करके अपने स्वप्नों को और ऊंचे पद समाज में हासिल की है l अंततः यह विश्वविद्यालय जगत के प्रमुख विश्वविद्यालय में से एक माना जाता है l और जगत के कई अलग अलग देश से छात्रः यह पढ़ाई करने के लिए प्रवेश लेते हैं l अंतिम में यह कहना चाहता हूँ कि अगर कोई छात्रः विदेश में पढ़ाई करना चाहता है तो कोलम्बिया विश्वविद्यालय भी एक अच्छा शिक्षाण संस्था है जहां कोई भी छात्रः प्रवेश ले सकतें हैं l
Nice
ReplyDelete